होली

"प्रकृति पूजक त्यौंहार हैं, होली":- सभी भारतीय त्यौंहारो की तरह होली भी प्रकृति पूजक पर्व हैं! फाल्गुन आते ही फाल्गुनी हवा मौसम परिवर्तन का अहसास करा देती हैं! कंपकंपाती ठंड से राहत,किसानों के खेतों में नई फसल की सौगात, पतझड़ के बाद धरती के चारों ओर हरियाली की नई चद्दर, प्रकृति के हर रूप रंग में हर्षोल्लास, जीवन में नया उल्लास, प्रकृति के रंगों में सरोबार होने का त्यौहार हैं, होली! इस पर्व को भक्ति एवं भावना से जोड़कर,जलते हुए गाय के कंडो से निकलने वाली आक्सीजन प्रदुषित वायु एवं रोगजनित जीवाणुओं का शमन करती है, होली! होली की मंगलकामनाओं के साथ!
सादर🙏

Comments

Popular posts from this blog

A BAMBOO

shivling

Chakravyuha