लक्ष्मी योग

जन्म कुण्डली मै सबसे शुभ योग महालक्ष्मी योग क्या है ??
लक्ष्मी शब्द से जानकारी मिलती है धन के बारे मे, तो ये योग वैसे सभी के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन खासकर उनके लिय ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। जो धनवान बनना चाहते है खुद से बहुत ज्यादा धन अर्जित करना चाहते है।

ये योग बहुत दुर्लभ है। अधिकतर जन्मकुंडली मे नही मिलता है। जिसकी जन्मकुंडली मे ये योग बनता है। उसके तो "बारे-न्यारे" मतलब उस जातक की लॉटरी निकल गयी और ज्योतिषी को उस जातक के धन से संबंधित भविष्य कथन मे आसानी होती है।

ऐसा जातक हमेशा मध्य वर्ग के परिवार मे जन्म लेता है और आसमान को छूने वाली सफलताओं को प्राप्त करता है। इसलिए तो ये योग राजयोग है कहलाता है। आश्चर्यजनक सफलता को प्राप्त करना,

जन्मकुंडली मे महालक्ष्मी योग कैसे बनता है - जब मंगल ग्रह और चंद्रमा दोनो ग्रह एक साथ लग्नकुंडली के किसी घर मे एक साथ युति बनाते है तो यह युति महालक्ष्मी योग कहलाती है।

लेकिन इसकी कुछ शर्तें होती है अगर ये शर्ते पूरी नही हुई तो योग कैंसल यानी रद्द माना जाएगा। इसका कोई भी सकारात्मक प्रभाव जीवन पर नही देगा। इसलिए तो ये योग दुर्लभ श्रेणी मे आता है।

इसका कैंसलेशन कैसे बनता है ?

1..मंगल ग्रह और चंद्रमा की युति लग्नकुंडली के 3, 6, 8, 12 भाव नही होनी चाहिए। ( क्योंकि ये मारक ( अशुभ ) भाव है।

2..मंगल ग्रह और चंद्रमा दोनो मे से एक भी ग्रह नीच राशि नही होनी चाहिए।

3..मंगल ग्रह और चंद्रमा दोनो मे से एक भी ग्रह लग्न कुंडली के मारक ग्रह नहीं होना चाहिए। योगकारक या सम होना चाहिए। ( नोट : चंद्र ग्रह लग्न कुंडली मे 6, 8, 12 के साथ साथ 2, 3, 7, 11 भाव का मालिक हो तो भी वह मारक माना जाता है )

4..मंगल ग्रह और चंद्रमा के साथ कोई तीसरा ग्रह साथ मे ना हो।
आखिर मे दोनो ग्रह के अंश बल ( DEGREE ) जरूर देखें दोनो मे से कोई भी ग्रह 0, 1, 28, 29 अंश का नही होना चाहिए। क्योंकि ग्रह के पास बल होगा तभी तो वह ग्रह अपने सम्पूर्ण रिजल्ट देगा।

 इस योग के कैंसल होने की संभावना अधिक होती है । कैंसलेशन की स्थिति मे इस योग के सकारात्मक परिणाम नही मिलते है।

कोई भी शुभ योग आपके जीवन मे अपने सही समय पर ही सम्पूर्ण परिणाम देता है।

अगर ये योग आपकी जन्मकुंडली मे सफलता पूर्वक बन रहा है तो चंद्र ग्रह की महादशा ओर मंगल ग्रह की अंतर्दशा या फिर मंगलग्रह की महादशा ओर चंद्र ग्रह अंतर्दशा मे अपने कारगर परिणाम देता है।

Comments

Popular posts from this blog

shivling

A BAMBOO

Chakravyuha