इस कलयुग में जिसका राहु बिगड़ा होता है उस इंसान का सबसे पहले अपनी औलाद से संबंध

इस कलयुग में जिसका राहु बिगड़ा होता है उस इंसान का सबसे पहले अपनी औलाद से संबंध बिगड़ जाता है या उसकी औलाद ही बिगड़ जाती है

💫उसके द्वारा बच्चों को दी गई अच्छी शिक्षा,संस्कार,ज्ञान सब धरा रह जाता है जब राहु की खराब ऊर्जाएं जन्म पत्री में एक्टिव हो कर घर परिवार की जिंदगी में घुस जाती है।

बच्चे माता पिता के शत्रु बनते है या माता पिता बच्चों के शत्रु बनते है जब राहु बिगड़ता है।

जिनका राहु अच्छा होगा उस इंसान के बच्चे आज्ञाकारी और संस्कारी होंगे, अपने जीवन में सफल और कामयाब होंगे।

राहु इंसान को करोड़पति बनाता है और खराब होने पर रोडपति बना देता है।

राहु पीछे लग जाता है तो इंसान का हर फैसला गलत और उल्टा पड़ता है,वह जो भी काम करता है पुरु नहीं होता है,

काम कारोबार में नफे की जगह तेजी से नुकसान होने लगता है और कर्ज स्पीड से बढ़ जाता है,

इंसान को सोचने समझने का टाइम भी नहीं मिलता है और उसकी हंसती खेलती दुनिया उलट पलट जाती है,ऐसों आराम से जिंदगी जीने वाले लोग राहु की वजह से दर दर की ठोकर खाने को मजबूत हो जाते है।

गाड़ी बंगला,दुकान मकान,बाप दादाओं की प्राप्तियां आदि सब बिकवा देता है राहु और इंसान कंगाल हो जाता है।

चारों तरफ से रस्ते बंद कर देता है राहु, ऐसी स्थिति में न इंसान जी पाता है न मर पाता है,राहु पत्री में खराब है तो एक दिन उसका समय आने पर जिंदगी को उल्टा पुल्टा जरूर कर देता है,और जिंदगी जहां से शुरू की होती है वहीं पर लाकर वापस खा कर देता है यानी शिखर से शून्य पर लाकर पटकता है।

इसलिए राहु को हमेशा राजी रखना चाहिए।

जिसका भी राहु खराब होगा वह इंसान बहुत झूठा होता है,बात बात पर झूठ बोलता है,पलटी मारता है,अपनी बातों से मुकर जाता है

खराब राहु वाला बहुत आलसी होता है,उसकी जीवनशैली अस्त व्यस्त होती है।जीवन का कोई टाइम टेबल नहीं होता है।

न सुबह उठने न रात में सोने का कोई टाइम होता है,ये लोग सुबह देर तक सोए रहते है दुपहर को नहाते है या रात में तैयार होते है और आधी रात तक जागते है।

इनके अंदर ढेरों बुरी आदतें होती है,इनका खाने पीने का भी कोई टाइम टेबल नहीं होता है,ये कभी भी कुछ भी कहते पीते रहते है,नशा सिख जाते है,बुरी संगत में पड़ते है और गलत आदतों के शिकार बन जाते है,ये बहुत अधिक बात के शौकीन होते है,जोर से बोलते है,अपने से बड़ो के साथ हर बात पर बहस करने की आदत होती है इनकी।इनके अंदर बहुत अधिक ईगो और गुस्सा भरा होता है,इनसे होता कुछ नहीं है पर इनके सपने बहुत बड़े बड़े होते है।ये लोग खुली आंखों से दिन में पड़े पड़े ही सपने देखते है।

ऐसे लोग बहुत जल्दी प्रेम प्रसंग बना लेते है एक से अधिक इनके प्रेमी प्रेमिकाएं होती है।

लोग छुप छुप के प्रेम संबंध बनाते है,इनसे होता कुछ नहीं है पर आधी आधी रात तक मोबाइल पर गंदी बाते करते है,गंदी वीडियो देखते है,और लंबी लंबी फेंकते है।

प्यार में बार बार ये धोखा खाते है या खुद भी धोखा करते है।

इनकी शादियां भी जल्दी नहीं होती है,शादी हो जाए तो इनको जल्दी बच्चे भी नहीं होते है और इनकी शादीशुदा लाइफ बाहर से भले हीरो दिखे मगर अंदर से जीरो होती है।

इनका कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होता है,हर कार्य बहुत मुश्किल से पार होता है या बनते बनते बिगड़ जाता है।

इनको अचानक बहुत बड़े नुकसान होते है,

राहु को अच्छा करना है तो ऊपर बताई इन बुरी आदतों को छोड़ना होता है तभी राहु अच्छा फल देता है।

राहु को कंट्रो करना है तो गांधी जी की वो तीनों बाते जीवन में अप्लाई करना जरूरी है जो उन्होंने बताई थी

बुरा देखना,बुरा सुनना,बुरा बोलना तत्काल बंद कर देना चाहिए।

जितना आप कम बोलेंगे,उतना आपका राहु अच्छा होते जायेगा,जितना आप खुद को अनुशासित करना सिख जाएंगे उतना आपका राहु अच्छा होगा,जो सच ज्यादा बोलते है उनका राहु बाल भी बांका नहीं कर पाता है।

जन्म पत्री में राहु कैसा भी हो अगर आप राहु को राजी रखना सिख जाते है तो राहु आपको बहुत बेहतरीन जिंदगी जीने का मौका देता है।

कलयुग में बिना राहु को अच्छा किए आप कभी बड़े नहीं बन सकते है,कभी जीवन में एंजॉय नहीं कर सकते है,खुश नहीं रह सकते है।रही ही इंसान को राजा बनाता है और बिगड़ने पर गरीब।।


Comments