Kitchen tips

🌺कुछ ज़रूरी पर ईजी किचन टिप्स🌺

👉  अगर खाने को दोबारा गरम करना हो तो खाने का
       बरतन उबलते पानी के भगोने मे रखकर ढंक दे कुछ
       देर मे ताजा हो जायेगा।

👉   बाजार से हरी सब्जी लाकर बिना धोये अखबार मे
        लपेट कर रख दे खराब नही होगी।

👉   किसी फंशन के बाद बचा हुआ सलाद हो तो उसमे
        कुछ और सब्जिया मिलाकर पका ले और
        पावभाजी बना लीजिए।

👉   कोई सूखी सब्जी बच गई हो तो उसे मैश करके
         उसमे अदरक बेसन लहसुन मिलाकर मिक्स
         वेजीटेबल कोफ्ते या कटलेट बना सकते है।

👉   शिमला मिरच की सब्जी काटते समय अंदर की
        बीज को निकाल दे सब्जी स्वादिष्ट बनेगी।

👉   पालक की सब्जी बनाते समय चुटकीभर चीनी
        डाल दे पालक का रंग काला नही पडेगा।

👉  तरी वाली सब्जी मे पानी ज्यादा हो गया हो तो सूखी
       ब्रेड का चूरा या बेसन भून कर डाल दे या बारीक
       वाला सोयाबीन डाल दें तरी गाढी हो जायेगी।

👉   किचन मे अपने लिये ट्रान्सपिरेट प्लास्टिक का
        एप्रिन बनाये सब्जियो ,फल फूल या हंसता हुआ
        चेहरा पेंट करे टयू्ब कलर से इससे आपके कपडे
        का शो भी बना रहेगा और आपकी कारीगरी भी
        दिखाई देगी।

👉    अगर आपके पास समय कम है तो दो ,तीन समय
         की रोटी बनाकर वेजीटेबल आयल लगा कर जिप
         वाले पैकट में रख दे अब खाने से पहले माइक्रोवेव
         मे गरम कर ले फिर से ताजी हो जायेगी।

👉    दही बड़े बनाते समय पिसी हुई दाल में थोडा दही
         मिला के फेटे दही बड़े अधिक स्वादिष्ट और
         मुलायम बनेगे।

👉    अंकुरित दालो को ज्यादा समय तक ताजा रखने
         के लिए नीबू का रस मिला कर फ्रिज में रखे।

👉    कचौडिया बनाते समय मैदे में थोडा सा दही डाल
         के गुथे. कचौडिया मुलायम बनेगी।

👉    दही जमाते समय दूध में थोडा सा नारियल का
        टुकड़ा डाल दे दही 2-3 दिनों तक ताजा रहेगा।

👉    मूंगदाल के चीले बनाते समय दाल में 2 बडे चम्मच
         चावल का आटा मिला दे, चीले कुरकुरे बनेगे।

👉    देसी घी को ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के लिए
        उसमे एक टुकड़ा गुड़ और एक टुकड़ा सेंधा नमक
        डाल दे. घी ताजा बना रहेगा।

👉    पेपर डोसा बनाते समय मिश्रण में 2 चम्मच मक्के
         का आटा मिला दे दोसे करारे बनेगे।

👉    थोडे से गाढे दही में अगर शहद फ़ेट कर उसे
         सलाद के उपर डालकर तो देखिये  सलाद का
         मजा ही दुगना हो जायेगा सलाद गुण कारी व
         पोष्टिक भी हो जायेगी।

👉    दाल बनाने से पहले यदी साबुत मसुर की दाल को
         कडाही मे हल्का सा भुन कर फिर बनाइये अधिक
         सोंधी बनेगी।

👉    कई बार गर्मी में दोसे का घोल बहुत खट्टा हो
         जाता है अगर दोसे का घोल ज्यादा खट्टा हो गया है
         तो उसमें  २,३ गिलास पानी दाल कर रख दें १/२
         घटें बाद उपर का पानी धीरे से निकाल दें खटास
        कम होजाएगी।

👉     इडली बनाने से पहले कभी भी घोल को चलाएं
          नही रात में ही घोल को बहुत अच्छे से चला कर
          रख दें इससे इडली बहुत फ़ूली हुई और सोफ़्ट
           बनेगी।

👉      हम कई बार तरह- तरह की जानवरो की शक्ल
           बनादेते है सलाद में,अब जब भी खाने के लिये
           सलाद की प्लेट सजायें , तो उसमें किसी जीव
           जंतु की डिजाइन ना बना कर फ़ुल पत्तियों के 
           डिजाइन बनाएं जीव जतुं का आकार देख कर 
           अक्सर लोगो का मन उसे खाने का नही करता
            है।

👉      सलाद बनाने से पहले सब्जीयों में को कुछ देर
           फ़्रीजर मे रखें फिर सलाद काटें आसानी से
           कटेगा खूबसूरत दिखेगा।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺

Comments

Popular posts from this blog

Chakravyuha

वरुण ग्रह (नेप्च्यून) का 12 भावो में फल