स्पोर्ट्स में सफलता के कुछ विशेष योग –

स्पोर्ट्स में सफलता के कुछ विशेष योग –

👌  मंगल बलि होकर कुंडली के दशम भाव में बैठा हो या दशम भाव पर मंगल की दृष्टि हो तो स्पोर्ट्स में सफलता मिलती है।
👌  मंगल स्व या उच्च राशि (मेष, वृश्चिक, मकर) में होकर केंद्र(1,4,7,10) त्रिकोण(1,5,9) आदि शुभ भाव में बैठा हो तो तो स्पोर्ट्स में अच्छी सफलता दिलाता है।
👌 मंगल , शनि से पांचवे या नौवें भाव में बलि होकर बैठा हो तो भी स्पोर्ट्स में सफलता मिलती है।

👌 तीसरे भाव के स्वामी का तीसरे भाव में ही बैठना या तीसरे भाव को देखना भी स्पोर्ट्स में जाने के लिए सहायक होता है।
👌 षष्टेश का छटे भाव में बैठना या छटे भाव को देखना भी एक खिलाडी के लिए सहायक होता है।
👌 कुंडली के तीसरे भाव में क्रूर ग्रहों ( राहु, केतु, शनि, मंगल, सूर्य) का होना एक खिलाडी का प्रक्रम बढ़ा कर उसे प्रतिस्पर्धा में आगे रखता है।
👌 यदि तृतीयेश दसवें भाव में हो और मंगल ठीक स्थिति में हो तो भी खेलों में सफलता मिलती है।
👌 पंचमहापुरुष योगों में से “रूचक–योग” का कुंडली में  बनना स्पोर्ट्स में सफलता दिलाता है।
विशेष – तो यहाँ हमने देखा के खेलों में सफलता या अच्छा करियर बनाने में मुख्य रूप से मंगल की भूमिका तथा तीसरे और छटे भाव की सहायक भूमिका है परन्तु इसके अतिरिक्त किसी भी खेल से जुड़े खिलाडी की कुंडली में “बुध” जितना मजबूत और अच्छी स्थिति में होगा वह खिलाडी उतना ही जल्दी और अच्छे निर्णय ले पाएगा जिससे प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने में सहायता होगी अतः एक खिलाडी की कुंडली में बुध का मजबूत होना उसकी क्षमताओं को कई गुना बढ़ा देता है  

भारतीय क्रिकेट में अपना सुनहरा नाम लिखने वाले सचिन तेंदुलकर की कुंडली में “मंगल” अपनी उच्च राशि मकर में बैठा है जो खेलों में सफलता दिलाने का बहुत अच्छा योग है।  
दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कुंडली में मंगल   छटे भाव में स्व राशि में बैठा है।
*महेंद्र सिंह धोनी की कुंडली*
 
 मंगल भाग्य स्थान में है तथा तृतीयेश होकर तीसरे भाव को देख रहा है जिससे उनके प्रक्रम और खेलने की प्रतिभा बहुत अच्छी है साथ ही बुध उनकी कुंडली में स्व राशि मिथुन में सूर्य के साथ होने से उनकी किरणे लेने की क्षमता बहुत अच्छी है जिसने उन्हें बहुत बड़ी सफलताएं दिलाईं हैं।  

 *सानिया मिर्जा की कुंडली*

  मंगल चौथे भाव में अपनी उच्च राशि मकर में बैठा है तथा लग्न में बुध बलि होकर बैठा है जो एक अच्छा खिलाडी बनने के योग हैं।

* विराट कोहली की कुंडली*

  मंगल चौथे भाव में मित्र राशि में बैठकर दशम भाव को देख रहा है जो स्पोर्ट्स में अच्छी सफलता को दर्शाता है साथ ही उनकी कुंडली में तीसरे भाव में राहु के बैठने से उनमे पराक्रम और अपने प्रतिद्वन्धियों को पछाड़ने की बहुत अच्छी क्षमता भरी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

श्री वृन्दावन धाम के सप्त देवालय

Chakravyuha

Jupiter & Marriage (in D9 Navamsa Chart)⚜️