मित्रों सूर्य का तुला राशि मे गोचर 2022*
* मित्रों सूर्य का तुला राशि मे गोचर 2022*
जगत की आत्मा भुवन भास्कर सूर्यदेव ने दिनाक 17 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को समय शाम 7.22 मिनट पर शुक देव की तुला राशि मे प्रवेश कर लिया है। तुला राशि मे ग्रहों के राजा सूर्यदेव 16 नवम्बर 2022 तक रहेंगे। बता दे कि *तुला राशि मे सूर्य नीच के होते है।* अत: जब कोई भी ग्रह नीच राशि मे होता है तो वह सबसे खराब फल देने वाला हो जाता है। यह गोचर तब और अधिक फलित होता है जब दशा अर्न्तदशा सूर्य की चल रही है और सूर्य जन्मकुंडली मे नीच अवस्था मे है। गोचरीय स्थिति मे देखे तो एक तो नीच के सूर्य केतु के साथ राहु शनि से दृष्ट है । अत: यह तो तय है कि सूर्य शुभ फल देने मे असमर्थ रहेंगे। *और सबसे बड़ी बात सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है 25 को।* एक राहत की बात यह है कि शुक देव का गोचर 18 अक्टूबर को तुला राशि मे होगा। अत: सूर्य देव का नीच भंग होगा। परन्तु यह इस तरह से है कि बारिश मे छाता । अतः इस एक महीने सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यो को एक महीने के लिये टाल दे इस राशि मे सूर्य तीन नक्षत्रो को पार करेंगे क्रमशः चित्रा स्वाती विशाखा । मान सम्मान प्रतिष्ठा सरकारी नौकर उच्च अधिकारी पिता पेट हदय हड्डी आँख के कारण है सूर्य देव । सूर्य जब भी राहु केतु शनि से हृष्ट या युत हो अत्यन्त कमजोर हो जाते है। अपयश का योग बनाते है। जीवन में अपयश अवश्य प्राप्त होता है। अत: सभी राशियो के लिये यह सूर्य कही न कही बहुत शुभ प्रभाव नही देंगे। अत: एक महीने के गोचर के दौरान सम्भल कर रहने की आवश्यकता है।*खासकर रिलेशनशिप के मामले में दांपत्य जीवन के मामले में और महिला वर्ग को अपनी रिस्पेक्ट का बहुत जबरदस्त ख्याल रखना और पुरुष वर्ग को भी रिश्तो में ईमानदारी रखनी है।*
Comments
Post a Comment