यन्त्र पर . . अपने प्रश्न को सोचते हुए अपने आराध्य


=  यन्त्र पर . . अपने प्रश्न को सोचते हुए अपने आराध्य इष्ट का ध्यान करके ऊँगली या सलाई रखें .  जो नंबर हो उससे उत्तर प्राप्त कर लें. . . 
 . 
1= प्रश्न उत्तम है, कार्य की सफलता पूर्ण लाभ देगी, विजय मिलेगी, यश प्राप्त होगा, शत्रु पराजित होंगे.

2= आपका प्रश्न अशुभ है, सफलता नहीं मिलेगी, विवाह संभव है.

3= प्रयास करने और भटकने के बाद यदि हताश नहीं हुए तो कार्य हो सकता है, किन्तु प्रतिपल सावधान रहे.

4= यथाशीघ्र कार्य पूर्ण होने का योग है, सफलता मिलेगी, हो सकता है कोई अधिकारी या मित्र सहायता भी करे.

5=  उत्तम है, धन मिलेगा, आर्थिक योजना सफल होगी, मन की चिंता दूर होगी, प्रियजनों से मिलन होगा.

6=  उत्तर अशुभ है, कार्य में संदेह है, कोई अपना ही आपको छल सकता है, धोखा दे सकता है
 . 
7= फल मिश्रित होगा, कुछ स्तर तक काम बनेगा, परन्तु पूर्ण होने में विलम्ब हो सकता है, शत्रु से सावधान रहे.

8= शत्रुओं से सावधान रहे, प्रश्न अनुचित है, कार्य सिद्धि में बाधा होगी, धन का दुरुपयोग होगा, विपत्ती आ सकती है.

9=  कार्य की सफलता में संदेह न करें, प्रश्न उत्तम है, मदद करने वाले स्वयं आगे आयेंगे, आपका मार्ग उचित है. मन में बनी भावी योजनाएं भविष्य में फलित होगी..

Comments

Popular posts from this blog

श्री वृन्दावन धाम के सप्त देवालय

Chakravyuha

Jupiter & Marriage (in D9 Navamsa Chart)⚜️