Posts

बुध

🌟 बुध ग्रह  🔱 1. बुध की पहचान — राजकुमार नहीं, संवाद का सम्राट! बुध को राजकुमार कहा गया, लेकिन असल में यह ग्रह बातचीत, व्यापार, बुद्धि और ब्रांडिंग का असली राजा है। चन्द्र का पुत्र, सूर्य का प्रिय, और शब्दों का जादूगर।DAKINI D forecaster  🎭 2. बुध के दिलचस्प क्षेत्रों का राजफाश: > बुध वहां है जहां "बोलना", "सोचना", "बेचना" और "लिखना" है। क्षेत्र जुड़ाव 🧠 बुद्धि तार्किक सोच, विश्लेषण। ✍️ लेखन पत्रकार, लेखक, सम्पादक। 💻 टेक्नोलॉजी इंटरनेट, मोबाइल, सोशल मीडिया। 📦 व्यापार मार्केटिंग, सेल्स, डिलीवरी। 🗣 वाणी वक्तृत्व, कॉमेडी, अभिनय। 🎶 कला नृत्य, संगीत, वाद्ययंत्र। 📚 शिक्षा स्कूल, कोचिंग, लाइब्रेरी। 🔮 तंत्र टोने-टोटके, रहस्य ज्ञान। ⚖️ 3. बुध शुभ हो तो क्या मिलता है? वाणी में आकर्षण, बातों में चुम्बकीय प्रभाव। व्यापार में तेज़ी, नेटवर्किंग में सफलता। पढ़ाई में मन, परीक्षा में नंबर। मज़ाक करने की कला और सही समय पर बोलने का हुनर। 🧨 4. बुध अशुभ हो तो क्या होता है? समस्या बुध दोष से जुड़ाव 🤯 भ्रम और झूठ बुध + राहु। 🗣 तुतलाना निर्बल बुध। 😶 वाण...

कन्या लग्न

कन्या लग्न केवल विश्लेषण नहीं है - ये वो भाव है जहाँ व्यक्ति खुद को सुधारने की यात्रा पर निकलता है, और दुनिया को भी ठीक करने का मोह नहीं छोड़ता। उसका प्रेम नियंत्रित होता है, उसका क्रोध मौन होता है, और उसकी करुणा – कार्य के रूप में प्रकट होती है। लेकिन 30 अंशों में  उनका यह विवेक भी कई रंगों में बँटा होता है – कोई अंश भीतर बैठे आलोचक को जगाता है, कोई अंश सेवा की लौ जलाता है, और कोई तुम्हें इतना सूक्ष्म बना देता है कि तुम खुद को भी बारीकी से देखने लगते हो। 🔷 कन्या लग्न – 0° से 3° प्रभाव: व्यवहार में पूर्णता की लालसा, अत्यंत सजग और आत्मनियंत्रित। चुनौती: छोटी-छोटी बातों में उलझ जाना, overthinking। उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें। हर दिन कुछ न कुछ अधूरा छोड़ना सीखें। 🔷 कन्या लग्न – 4° से 6° प्रभाव: कर्मठ, विश्लेषणशील और बहुत ही मेहनती। चुनौती: खुद से और दूसरों से अति अपेक्षा। उपाय: बुध बीज मंत्र – “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”। पीले पुष्पों का दान करें। 🔷 कन्या लग्न – 7° से 9° प्रभाव: विचारशील और व्यावहारिक प्रेमभावना। चुनौती: भावना और तर्क में संतुलन कठिन। उपाय: हर बुधवार गौ ग्...

घर जमाई बनने के योग

🌟 *घर जमाई बनने के योग – ज्योतिषीय विश्लेषण* 🌟 🔹 *मुख्य योग:* # चतुर्थ भाव दुर्बल हो या पाप ग्रहों से पीड़ित हो — जातक अपने घर में टिक नहीं पाता। # सप्तमेश या शुक्र चतुर्थ भाव में हो — पत्नी के घर निवास का योग बनता है। # शुक्र और चंद्रमा बलवान, तथा सूर्य, गुरु, मंगल निर्बल हों — स्त्री पक्ष प्रभावी होता है। # नवम (पिता भाव) और दशम भाव (कर्म स्थान) दुर्बल हों — जातक ससुराल पर निर्भर रहता है। 🔸 *विशेष योग:* # गृहत्याग योग – चतुर्थ और सप्तम दोनों पीड़ित हों। # पराश्रय योग – लग्नेश निर्बल हो, जबकि चंद्र-शुक्र प्रभावी हों। 📜 सूत्र: *"चतुर्थे सप्तमे शुक्रे चंद्रे वा, ससुरे वास एव च॥"* 👉 निष्कर्ष: जब चतुर्थ-सप्तम भाव पीड़ित हों और शुक्र-चंद्रमा प्रभावी हों, तो जातक घर जमाई बनने की ओर प्रवृत्त होता है। 🎯 *ग्रहों की डिग्री आधारित भूमिका* ✅ शुभ स्थितियाँ: * शुक्र उच्च (मीन 27°) या चतुर्थ/सप्तम में हो * चंद्र उच्च (वृषभ 3°) * सप्तमेश का चतुर्थ में होना – घर जमाई योग को बल देता है ❌ दुर्बल स्थितियाँ: * सूर्य नीच (तुला 10°) – आत्मबल कमजोर * गुरु नीच (मकर 5°) – निर्णय क्षमता कमजोर *...

कोनसा मंत्र

कलयुग मै कौन सा मंत्र श्रेष्ठ है ❓ वैसे तो बहुत से मंत्र है पर जिन्हे सात्विक और  श्रेष्ठ माना गया है वो है गायत्री मंत्र और हनुमान जी का मंत्र क्या है मंत्र जाप और नियम ❓ मनचाही वस्तु प्राप्ति और इच्छा पूर्ति के लिए मंत्र जप से अधिक अच्छा साधन कोई और नहीं है।मंत्र जाप से पहले शुद्धि जरूरी है इसलिए दैनिक नित्यकर्म से निवृत्त होने और स्नानादि करने के बाद ही जाप करना चाहिए। मंत्र जाप के नियम जाप करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले का समय सबसे उत्तम रहता है, क्योंकि इस समय सारा वातावरण शांत और सकारात्मक होता है। जाप के स्थान को भी भलिभांति साफ कर लेना चाहिए और एक साफ़ सुथरे आसन पर बैठकर ही जाप करना चाहिए। साधारण रूप से जाप करने के लिए तुलसी की माला उत्तम रहती है लेकिन यदि किसी कार्य सिद्धि के लिए जाप किया जाए तो देवी-देवता के अनुरूप ही माला लेनी चाहिए। जैसे भगवान शिव के लिए रुद्राक्ष की माला तो लक्ष्मी जी के लिए कमलगट्टे की माला उत्तम मानी जाती है। जिस भी देवी या इष्ट देवता का जाप कर रहे हैं ,उनकी छवि को दिलो-दिमाग में रखकर ही जाप करना चाहिए , और हररोज कम से कम एक माला ( यानि 108 बार ) क...

कर्ज

ऋण मुक्ति का चौबीसा 〰️〰️🔸〰️🔸〰️〰️ आप हैं कर्ज के मारे तो परेशान न हों। वैसे भी जीवन में लगभग सभी को कर्ज कभी-कभार लेना पड़ जाता है। लेकिन कुछ ऐसे उपाय  हैं, जिनका ख्याल रखा जाए तो कर्जा जल्दी उतर भी जाता है।  आप इनमें से कोई भी एक उपाय अपना सकते हैं। हर उपाय प्रयोग किये हुए है और सैकड़ों लोगों को इनसे लाभ हुआ है। 1👉 मेष, कर्क, तुला व मकर चर लग्न हैं। इन लग्न में कर्ज लिया जाए तो जल्द ही निस्तारित हो जाता है। यह तो रही लेने वाले की बात, लेकिन चर लग्न में कर्जा देना नहीं चाहिए। चर लग्न में पांचवें व नवें स्थान में शुभ ग्रह व आठवें स्थान में कोई भी ग्रह नहीं हो, वरना ऋण पर ऋण चढ़ता चला जाएगा। 2👉 किसी भी महीने की कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि, शुक्ल पक्ष की 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, पूर्णिमा व मंगलवार के दिन उधार दें और बुधवार को कर्ज लें। 3👉 हस्त नक्षत्र रविवार की संक्रांति के वृद्धि योग में कर्जा उतारने से मुक्ति मिलती है। 4👉 कर्ज मुक्ति के लिए ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें एवं लिए हुए कर्ज की प्रथम किश्त मंगलवार से देना शुरू करें। इससे कर्ज शीघ्र उतर जाता है। 5👉 कर...

विवाह

भृगु संहिता के अनुसार, जानें कैसा होगा विवाह के बाद लड़की का भविष्य       सामान्यत: सभी माता-पिता अपनी कन्या का विवाह करने के लिए वर की कुंडली का गुण मिलान करते हैं। कन्या के भविष्य के प्रति चिंतित माता-पिता का यह कदम उचित है। किन्तु इसके पूर्व उन्हें यह देखना चाहिए कि लड़की का विवाह किस उम्र में, किस दिशा में तथा कैसे घर में होगा? उसका पति किस वर्ण का, किस सामाजिक स्तर का तथा कितने भाई-बहनों वाला होगा? ज्योतिष के अनुसार यह पता किया जा सकता है कि किसी व्यक्ति के जीवन साथी का स्वभाव और भविष्य कैसा हो सकता है। यहां भृगु संहिता के अनुसार बताया जा रहा है कि किसी स्त्री के जीवन साथी का स्वभाव कैसा और उनका वैवाहिक जीवन कैसा होगा।  कुंडली का सप्तम भाव विवाह का कारक स्थान माना जाता है। अलग-अलग लग्न के अनुसार इस भाव की राशि और स्वामी भी बदल जाते हैं। अत: यहां जैसी राशि रहती है, व्यक्ति का जीवन साथी भी वैसा ही होता है। लड़की की जन्म लग्न कुंडली से उसके होने वाले पति एवं ससुराल के विषय में सब कुछ स्पष्टत: पता चल सकता है। ज्योतिष विज्ञान में फलित शास्त्र के अनुसार लड़की की ...

मारक ग्रह

*मारक शनि, राहु ,केतु के उपाय व दान कब करें?* शनि, राहु , केतु के दान व उपाय सिर्फ तभी किये जायेंगे जब ये ग्रह आपके चार्ट में मारक ग्रह होंगे । यदि शनि, राहु & केतु आपके चार्ट में योगकारक ग्रह हैं तो इन ग्रहों के दान & उपाय नहीं किये जायेंगे । यदि आपके चार्ट में शनि देव की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है तोह आप शनि देव के उपाय & दान कर सकते हैं । राहु देव अगर कुण्डली में खराब हों तो नमक के पौंछे लगाना चाहिए । इससे राहु देव शांत होते हैं। शनि देव, राहु देव और केतु देवता का पाठ सूर्यास्त के बाद या सोने से पहले किया जाता है क्यूंकि ये देवता सूर्यास्त के बाद ही उदय होते है । इसी तरह इनका दान भी सूर्यास्त के बाद ही होता है । परन्तु अमावस्या वाले दिन सारे दिन में किसी भी समय हम शनि देव, राहु देव, केतु देव का पाठ और दान कर सकते हैं क्यूंकि अमावस्या होती ही शनि देव जी की है । वोह सारा दिन उपस्थित रहते हैं । मारक शनि देव के उपाय: (शनिवार को सूर्यास्त के बाद करना है) काले तिल दान करना/ चीटियों को डालना सरसों के तेल का दाल करना काली जुरावें दान करना पीपल के वृक्ष को जल देना पीपल के वृक्ष क...